1 अप्रैल से टैक्स के 10 बड़े बदलाव, बदलेगा बजट और जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Updated on 2026-03-23T11:04:04+05:30

1 अप्रैल से टैक्स के 10 बड़े बदलाव, बदलेगा बजट और जेब पर पड़ेगा सीधा असर

1 अप्रैल से टैक्स के 10 बड़े बदलाव, बदलेगा बजट और जेब पर पड़ेगा सीधा असर

सरकार ने नए इनकम टैक्स नियम 2026 को अधिसूचित कर दिया है, जो 1 अप्रैल से लागू होंगे। ये नियम यह तय करेंगे कि नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 जमीन पर कैसे लागू होगा। इसमें सिर्फ सामान्य प्रावधान ही नहीं, बल्कि टैक्स की गणना, लिमिट और रिपोर्टिंग से जुड़े स्पष्ट नियम भी दिए गए हैं। इसका मकसद पुराने कानून की जगह एक आसान, पारदर्शी और डिजिटल इकोनॉमी के मुताबिक सिस्टम तैयार करना है।

नए नियमों के तहत टैक्स सिस्टम को ज्यादा डेटा आधारित और ट्रैक करने योग्य बनाया गया है। इससे लेन-देन का पूरा रिकॉर्ड रहेगा और टैक्स निर्धारण ज्यादा फॉर्मूला आधारित होगा, जिससे विवाद कम होने की उम्मीद है।

सबसे बड़ा बदलाव डिजिटल कंपनियों को लेकर है। अब अगर कोई विदेशी डिजिटल कंपनी भारत में बिना ऑफिस के भी यहां के यूजर्स से कमाई करती है और उसकी आय 2 करोड़ रुपये से ज्यादा या यूजर 3 लाख से अधिक हैं, तो उस पर भारत में टैक्स लगाया जा सकता है।

इसके अलावा, जिन मामलों में आय स्पष्ट नहीं होती, वहां टैक्स अधिकारियों को आय का अनुमान लगाने के अधिक अधिकार दिए गए हैं। इससे जांच आसान होगी, लेकिन विवाद बढ़ने की आशंका भी बनी रहेगी।

शेयर बाजार में भी पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए नियम लागू होंगे। अब ट्रेडिंग से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड रखना होगा और डेटा को सात साल तक सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। वहीं, विदेश में होने वाले उन सौदों पर भी टैक्स लगाने के लिए स्पष्ट फॉर्मूला तय किया गया है, जिनका संबंध भारत की संपत्तियों से है।

कर्मचारियों पर भी इन बदलावों का असर पड़ेगा। अब फ्री मील, गिफ्ट और हाउस रेंट जैसे भत्तों पर टैक्स के नियम सख्त होंगे। 200 रुपये से ज्यादा के भोजन और 15,000 रुपये से ज्यादा के गिफ्ट टैक्स के दायरे में आएंगे। इससे टेक-होम सैलरी पर असर पड़ सकता है।

इंप्लॉयर से मिलने वाले सस्ते या बिना ब्याज के लोन भी अब पूरी तरह टैक्स फ्री नहीं रहेंगे। इन पर टैक्स की गणना भारतीय स्टेट बैंक की दरों के आधार पर होगी। वहीं, ESOP यानी स्टॉक ऑप्शन के वैल्यूएशन के नियम भी साफ कर दिए गए हैं, जिससे खासकर स्टार्टअप कर्मचारियों को स्पष्टता मिलेगी।

कुल मिलाकर, नए इनकम टैक्स नियम 2026 का उद्देश्य टैक्स सिस्टम को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और व्यवस्थित बनाना है। हालांकि, इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों के बजट और खर्चों पर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े 

आईपीओ बाजार में बड़ा धमाका! इस हफ्ते 3 मेनबोर्ड IPO से कमाई का मौका