कर्नाटक में रहस्यमयी ढंग से 20 मोरों की मौत, जांच में जुटे वन अधिकारी

Updated on 2025-08-07T15:19:39+05:30

कर्नाटक में रहस्यमयी ढंग से 20 मोरों की मौत, जांच में जुटे वन अधिकारी

कर्नाटक में रहस्यमयी ढंग से 20 मोरों की मौत, जांच में जुटे वन अधिकारी

कर्नाटक के हनुमंथपुरा गांव में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब खेतों के पास बहती एक धार के किनारे 20 मोर मृत पाए गए। इन मृत मोरों में 3 नर और 17 मादा थीं। ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई, जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

मोरों की मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। सभी शवों को जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आएगी।

यह घटना राज्य में हाल ही में हुई अन्य रहस्यमयी वन्यजीव मौतों की कड़ी में एक और मामला है। कुछ ही दिनों पहले कर्नाटक में 20 बंदरों, एक बाघिन और उसके चार शावकों की मौत की खबरें भी सामने आई थीं, जिससे वन विभाग की चिंता और जांच दोनों तेज हो गई हैं। अधिकारी इन घटनाओं को लेकर गंभीर हैं और किसी बड़ी जैविक या रासायनिक वजह की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा