26 जुलाई 2025: सोना तीसरे दिन सस्ता, चांदी भी गिरी, जानें अपने शहर का भाव
Updated on 2025-07-26T11:12:27+05:30
26 जुलाई 2025: सोना तीसरे दिन सस्ता, चांदी भी गिरी, जानें अपने शहर का भाव
Gold Price Today: पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अमेरिका, जापान और फिलीपींस के बीच हालिया ट्रेड डील के बाद सोने की कीमतों में बीते तीन दिन से गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत एक दिन स्थिर रहने के बाद फिर गिर गई है।
आज के रेट (26 जुलाई 2025):
- आज 24 कैरेट सोना 1,00,470 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 1,00,960 रुपये था।
- शुक्रवार को सोना 1380 रुपये सस्ता हुआ था, और चांदी 1200 रुपये गिर गई थी।
- आज 22 कैरेट सोना 92,090 रुपये और 18 कैरेट सोना 75,350 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
शहरों के हिसाब से रेट:
दिल्ली:
- 24 कैरेट – ₹1,00,620 | 22 कैरेट – ₹92,240 | 18 कैरेट – ₹75,470
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु:
- 24 कैरेट – ₹1,00,470 | 22 कैरेट – ₹92,090 | 18 कैरेट – ₹75,350
चेन्नई:
- 24 कैरेट – ₹1,00,470 | 22 कैरेट – ₹92,090 | 18 कैरेट – ₹75,890
सोने-चांदी के रेट कैसे तय होते हैं?
इनकी कीमतें हर दिन बदलती हैं और इसके पीछे कई वजहें होती हैं:
- डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलाव
- कस्टम ड्यूटी
- ग्लोबल अनिश्चितता के हालात