26 सेकेंड की क्रिएटिविटी ने किया कमाल, लोग रह गए हैरान
26 सेकेंड की क्रिएटिविटी ने किया कमाल, लोग रह गए हैरान
कहते हैं कि टैलेंट को बड़े मंच या महंगे संसाधनों की जरूरत नहीं होती, बस एक अच्छा आइडिया और सही नजरिया काफी होता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक नए वीडियो ने इस बात को फिर से साबित कर दिया है. महज 26 सेकंड के इस वीडियो में एक शख्स ने ऐसी क्रिएटिविटी दिखाई कि देखते ही देखते लोगों का दिल जीत लिया।
वीडियो में नजर आता है कि सड़क किनारे खड़ी एक कार के
गाड़ियों पर मजाकिया अंदाज में कुछ लिख देते हैं या फिर इसे धूल
शीशे पर मोटी परत में धूल जमी हुई है. आमतौर पर लोग ऐसी गंदगी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन इस शख्स ने को कैनवास बना लिया. उसने अपनी उंगलियों की मदद से कार के शीशे पर बेहद सलीके और सफाई से "2026" लिख दिया. खास बात यह रही कि यह सिर्फ लिखा नहीं गया, बल्कि आर्ट की तरह उभरा हुआ नजर आया।
उसकी उंगलियों की गति, सही प्रेशर और डिजाइन को देखकर ऐसा लगा जैसे वह पहले से पूरी प्लानिंग के साथ आया हो. बिना किसी पेंट, ब्रश या टूल के सिर्फ धूल के सहारे बनाई गई यह आकृति लोगों को हैरान कर गई. वीडियो में दिखने वाली यह सादगी ही इसकी सबसे बड़ी ताकत बन गई।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर @Jaiky Yadav16 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा गया, “कौन कहता है कि हम लोगों में क्रिएटिविटी नहीं है? देख लो शानदार प्रदर्शन." वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 लाख 28 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 3 हजार से अधिक लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं।
यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ की. किसी ने लिखा, “यह सिर्फ धूल नहीं, दिमाग का कमाल है.” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, "जहां संसाधन कम होते हैं, वहीं असली जीनियस पैदा होता है.” कई लोगों ने इसे भारतीयों की जुगाड़ और रचनात्मक सोच का बेहतरीन उदाहरण बताया।
आज के दौर में, जहां बड़े-बड़े कैमरा सेटअप और एडिटिंग टूल्स के बिना कंटेंट को गंभीरता से नहीं लिया जाता, वहां यह वीडियो एक ताजा हवा के झोंके की तरह है. यह दिखाता है कि क्रिएटिविटी दिल और दिमाग से आती है, न कि साधनों से शायद यही वजह है कि सिर्फ 26 सेकंड का यह वीडियो लाखों लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर रहा है।