जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 3 आतंकी ढेर, जैश कमांडर भी मारा गया।

Updated on 2025-04-12T11:15:13+05:30

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 3 आतंकी ढेर, जैश कमांडर भी मारा गया।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 3 आतंकी ढेर, जैश कमांडर भी मारा गया।

Jammu-Kashmir Army Search Operation: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू इलाके में सुरक्षाबलों ने एक ऑपरेशन के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया है। यह ऑपरेशन 9 अप्रैल से चल रहा था। शुक्रवार को पहले एक आतंकी मारा गया था, फिर दो और आतंकियों को ढेर किया गया। मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है ताकि कोई और आतंकी न छिपा हो।

सुरक्षाबल, सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान इस ऑपरेशन में शामिल हैं, और पूरे इलाके को घेरकर सर्च कर रहे हैं। रामनगर थाना के प्रभारी भी पुलिस जवानों के साथ काम कर रहे हैं।

इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को रोकने के लिए सेना ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इस राजमार्ग पर आतंकियों द्वारा तस्करी की कोशिशों को नाकाम करने के लिए गश्त बढ़ाई गई है और मोबाइल वाहन चेक पोस्ट लगाए गए हैं। इन चेक पोस्ट पर संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी ली जा रही है।