बियर प्रेमियों के लिए 4 कॉकटेल, एक बार ट्राई करें!
बियर प्रेमियों के लिए 4 कॉकटेल, एक बार ट्राई करें!
Good Beer Cocktails:मौसम बदल रहा है और गर्मियां धीरे-धीरे लौट रही हैं। अब दोस्तों के साथ प्लान बनेंगे, देर तक बातें होंगी, नए-नए कैफे एक्सप्लोर किए जाएंगे और खूब मस्ती होगी। अगर आप इस वाइब को घर पर भी लेना चाहते हैं, तो हम आपके साथ बियर से बनने वाली 4 खास ड्रिंक्स की रेसिपी शेयर कर रहे हैं। एक बार इन्हें पीने के बाद आप आम बियर की तरफ वापस नहीं जाएंगे।
मिनटों में बनने वाले 4 बियर कॉकटेल
1. स्पाइसी शिकंजी शैंडी:
नींबू पानी के दीवाने इसे जरूर ट्राई करें। बनाने के लिए बराबर मात्रा में ठंडी बियर और घर की बनी शिकंजी मिलाएं। ऊपर से चाट मसाला और काला नमक डालें। पुदीना और नींबू स्लाइस से सजाएं।
2. मैंगो कोकोनट लैगर:
गर्मी में फ्रेशनेस और कम्फर्ट दोनों चाहिए तो इसे पीएं। पके आम का गाढ़ा पल्प लें, थोड़ा नारियल पानी, चुटकी लाइम जेस्ट और बर्फ डालकर बियर मिलाएं। स्नैक्स के साथ इसका मजा और बढ़ जाएगा।

3. हिबिस्कस हनी ब्रू:
ठंडी बियर लें और उसमें थोड़ा हिबिस्कस टी मिलाएं। एक चम्मच शहद और नींबू का रस डालें। यह ड्रिंक दिखने में सुंदर और पीने में स्वादिष्ट होती है।
यह भी पढ़े