उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए दाखिल हुए 68 नामांकन, 28 हुए खारिज

Updated on 2025-08-23T13:04:33+05:30

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए दाखिल हुए 68 नामांकन, 28 हुए खारिज

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए दाखिल हुए 68 नामांकन, 28 हुए खारिज

आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल 46 उम्मीदवारों की ओर से 68 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

चुनाव आयोग की जांच में इनमें से 28 नामांकन पत्र 19 उम्मीदवारों के खारिज कर दिए गए। ये नामांकन पत्र राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 के प्रावधानों के तहत अपात्र पाए गए।

अब वैध नामांकन पत्रों की अंतिम सूची जारी होने के बाद चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है और सभी की नज़रें प्रमुख दलों के उम्मीदवारों और होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं।