700 कारीगरों ने सेट तैयार किया, शूटिंग में 380 दिन लगे, 200 करोड़ रुपये खर्च हुए—यह वेब सीरीज है।

Updated on 2025-05-14T13:56:42+05:30

700 कारीगरों ने सेट तैयार किया, शूटिंग में 380 दिन लगे, 200 करोड़ रुपये खर्च हुए—यह वेब सीरीज है।

700 कारीगरों ने सेट तैयार किया, शूटिंग में 380 दिन लगे, 200 करोड़ रुपये खर्च हुए—यह वेब सीरीज है।

संजय लीला भंसाली अपनी शानदार फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं, जैसे "पद्मावत" और "बाजीराव मस्तानी". लेकिन जब उन्होंने ओटीटी पर कदम रखा, तो उन्होंने भी धमाल मचा दिया। साल 2024 में उन्होंने "हीरामंडी: द डायमंड बाजार" वेब सीरीज बनाई, जो 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। यह सीरीज लाहौर के मशहूर रेड-लाइट इलाके की कहानी पर आधारित है और ब्रिटिश राज के दौरान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय सेट की गई है। इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल ने अभिनय किया।

सीरीज का सेट एक मास्टरपीस था, जिसे बनाने में 700 कारीगरों ने दिन-रात मेहनत की। सेट में शाही महल, ग्रैंड क्वार्टर, मस्जिद, फव्वारे और 1930-40 के दौर का फर्नीचर शामिल था। इसे बनाने में सात महीने लगे और शूटिंग 380 दिन तक चली।

"हीरामंडी" का बजट 200 करोड़ रुपये था, जो कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से भी ज्यादा है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही इसे 4.5 मिलियन व्यूज मिले और यह नेटफ्लिक्स के नॉन-इंग्लिश कंटेंट में दूसरा सबसे ज्यादा देखा गया शो बना।

इसकी सफलता के बाद, "हीरामंडी" के दूसरे सीजन का भी ऐलान हो चुका है और इसे 2024 के फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स में 17 नॉमिनेशन मिले हैं।