आधार से बैंकिंग तक, आज से लागू हुए 5 बदलाव

Updated on 2025-11-01T11:23:47+05:30

आधार से बैंकिंग तक, आज से लागू हुए 5 बदलाव

आधार से बैंकिंग तक, आज से लागू हुए 5 बदलाव

New Rules From 1st November: नवंबर की शुरुआत के साथ ही कई अहम नियम बदल गए हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा — बैंकिंग, टैक्स और सरकारी दस्तावेज़ों से जुड़े नियमों में बदलाव हुआ है। आइए जानें क्या-क्या बदला है —

1. SBI कार्ड पर नए चार्ज

अब अगर आप स्कूल या कॉलेज की फीस CRED या MobiKwik जैसे ऐप से भरते हैं, तो 1% अतिरिक्त चार्ज देना होगा। इसी तरह, अगर आप Paytm या PhonePe वॉलेट में ₹1,000 से ज़्यादा राशि SBI कार्ड से डालते हैं, तो उस पर भी 1% शुल्क लगेगा।

2. आधार अपडेट के नए नियम

UIDAI ने बच्चों के लिए आधार अपडेट मुफ्त कर दिया है (अगले एक साल तक)। वयस्कों को नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर बदलने पर ₹75 और बायोमीट्रिक अपडेट पर ₹125 देने होंगे। अब कुछ बेसिक जानकारी बिना दस्तावेज़ अपलोड किए भी अपडेट हो सकेगी।

3. नए GST स्लैब लागू

अब पुराने चार स्लैब (5%, 12%, 18%, 28%) की जगह सिर्फ दो स्लैब रहेंगे। 12% और 28% वाले स्लैब हटा दिए गए हैं। लक्जरी और हानिकारक चीज़ों पर 40% तक GST लगेगा।

4. बैंक नॉमिनेशन के नए नियम

अब बैंक खाते या लॉकर में चार तक नॉमिनी जोड़े जा सकते हैं। नॉमिनी जोड़ना या बदलना अब पहले से आसान और ऑनलाइन हो गया है।

5. NPS से UPS में बदलने की नई तारीख

सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत — अब NPS से UPS में शिफ्ट होने की आखिरी तारीख 30 नवंबर कर दी गई है, ताकि कर्मचारी आराम से फैसला ले सकें।