आमिर खान की बेटी आयरा खान ने बताया, थैरेपी खत्म...

Updated on 2025-10-21T12:20:14+05:30

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने बताया, थैरेपी खत्म...

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने बताया, थैरेपी खत्म...

एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान हमेशा मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात करती रही हैं। उन्होंने पहले बताया था कि वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं और थैरेपी ले रही थीं। आयरा मेंटल हेल्थ सपोर्ट के लिए Agatsu नाम की कंपनी भी चलाती हैं। अब उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि वह थैरेपी से फ्री हो गई हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

आयरा खान हुई थैरेपी से फ्री

आयरा ने लिखा कि 13 अक्टूबर को उन्होंने आखिरी थैरेपी ली। 8 साल और हफ्ते में तीन बार Psychoanalysis के बाद उनकी थैरेपी खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि वह अभी दवाइयों पर हैं और शायद आगे भी रहेंगी। थैरेपी छोड़ने का मतलब है कि उन्होंने काफी चीजें सीख ली हैं, अब वह अपनी जिंदगी बेहतर तरीके से जीना जानती हैं और खुद का ख्याल जिम्मेदारी से रखेंगी। साथ ही जीवन में मस्ती करना भी याद रखेंगी।

आयरा ने आगे कहा कि वह डिप्रेशन से धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। दवाइयों के साथ वह भविष्य में डिप्रेसिव एपिसोड को मैनेज कर पाएंगी। अगर नहीं कर पाईं तो मदद मांगेंगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैंने थेरेपी से ग्रेजुएशन कर लिया, मैं पास हो गई!”

इस पोस्ट के साथ आयरा ने नेचर में अपनी कई फोटोज भी शेयर की हैं, जिसमें वह व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं और काले चश्मे लगाए हैं। वह काफी खुश और एक्साइटेड दिख रही हैं।