आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' हॉलीवुड की एक फिल्म की रीमेक साबित हुई है।
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' हॉलीवुड की एक फिल्म की रीमेक साबित हुई है।
आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है, और इसे देखने के बाद फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फैन्स लंबे समय से इस फिल्म के विषय के बारे में जानने के लिए इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब ट्रेलर देखने के बाद सबकी उत्सुकता पूरी हुई। ट्रेलर ने इंटरनेट पर हलचल मचाई और लोगों ने इसे दिल से पसंद किया। इस फिल्म में आमिर खान फिर से एक टीचर के रोल में नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार वह क्लासरूम में नहीं, बल्कि बास्केटबॉल कोर्ट में बच्चों को ट्रेनिंग देते दिखेंगे। खास बात यह है कि ये बच्चे हर एक अपनी तरह से टैलेंटेड हैं, और आमिर खान इन बच्चों को बास्केटबॉल सिखा रहे हैं, जो डिफ्रेंटली एबल्ड हैं।
फिल्म की कहानी वाकई दिल छूने वाली है, लेकिन एक दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म एक विदेशी फिल्म का रीमेक है। यह कहानी पहले स्पैनिश फिल्म 'चैम्पियन' में दिखाई गई थी, और फिर 2013 में इसी कहानी के साथ अंग्रेजी में भी एक फिल्म आई थी। जब आप 'चैम्पियन' का ट्रेलर देखेंगे, तो आपको समझ में आएगा कि आमिर खान ने इस फिल्म का आइडिया वहीं से लिया है। इससे पहले, आमिर खान हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' बना चुके हैं।