दिल्ली में AAP ने बदला पार्टी अध्यक्ष, पंजाब, गुजरात और गोवा को लेकर भी अहम फैसला लिया।
दिल्ली में AAP ने बदला पार्टी अध्यक्ष, पंजाब, गुजरात और गोवा को लेकर भी अहम फैसला लिया।
आम आदमी पार्टी (AAP) की आज PAC (पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी) की बैठक हुई, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी ने चार राज्यों में नए प्रभारी और दो राज्यों में नए अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया।
पार्टी ने गुजरात में गोपाल राय को प्रभारी बनाया है, जबकि पंजाब में यह जिम्मेदारी मनीष सिसोदिया को दी गई है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में संदीप पाठक को प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि गोवा की जिम्मेदारी पंकज गुप्ता को सौंपी गई। इन बदलावों के जरिए AAP ने इन राज्यों में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने का संकेत दिया है।
दिल्ली में भी पार्टी ने बड़ा बदलाव किया है। सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का नया पार्टी अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही, जम्मू-कश्मीर में मेहराज मलिक को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और राज्यों में पार्टी की पकड़ मजबूत होगी।
AAP ने इन बदलावों के जरिए विभिन्न राज्यों में अपने संगठनात्मक ढांचे को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया है। पार्टी का फोकस अब आगामी चुनावों और संगठन विस्तार पर है, जिसमें ये नियुक्तियां अहम भूमिका निभा सकती हैं।