अभिमन्यु की वापसी, नए शो में नजर आएंगे हर्षद चोपड़ा
अभिमन्यु की वापसी, नए शो में नजर आएंगे हर्षद चोपड़ा
अपकमिंग टीवी शो ‘मुक्काबाज’ को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा तेज हो गई है। शो की कास्टिंग को लेकर दो बड़े नाम सामने आए हैं, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो के लीड रोल के लिए ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हर्षद चोपड़ा और फहमान खान के नाम पर विचार किया जा रहा है।
फिलहाल ‘मुक्काबाज’ प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और मेकर्स लीड कास्ट को फाइनल करने में जुटे हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों एक्टर्स के साथ बातचीत जारी है, लेकिन अभी तक किसी एक नाम पर मुहर नहीं लगी है।
इस खबर के सामने आते ही फैंस की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। खासकर हर्षद चोपड़ा के फैंस उनके टीवी कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर्षद ने अपने करियर में कई हिट शोज देकर इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बनाई है और उनकी एक्टिंग के लाखों दीवाने हैं। ऐसे में अगर वह ‘मुक्काबाज’ से वापसी करते हैं, तो यह उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी होगी।
वहीं, फहमान खान भी किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने अपने हर शो में दमदार परफॉर्मेंस देकर दर्शकों का दिल जीता है। यही वजह है कि दोनों एक्टर्स के बीच लीड रोल को लेकर कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
गौरतलब है कि हर्षद चोपड़ा आखिरी बार ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4’ में नजर आए थे, जबकि फहमान खान को हाल ही में ‘कृष्णा मोहिनी’ में देखा गया था। हालांकि, दोनों ही शोज टीआरपी के चलते ज्यादा लंबा नहीं चल पाए।
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर ‘मुक्काबाज’ के मेकर्स किस एक्टर को लीड रोल के लिए चुनते हैं। लेकिन इतना तय है कि इन दोनों बड़े नामों की एंट्री की खबर ने शो को पहले ही सुर्खियों में ला दिया है।
यह भी पढ़े