बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, ये शेयर तेजी से भागे।

Updated on 2025-05-14T10:48:03+05:30

बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, ये शेयर तेजी से भागे।

बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, ये शेयर तेजी से भागे।

Stock Market Today: बुधवार 14 मई 2025 को शेयर बाजार ने हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन अच्छी शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच सुबह करीब 9:15 बजे सेंसेक्स 175 अंक की तेजी के साथ 81,323.40 पर कारोबार कर रहा था, जो 0.22% की बढ़त थी। इसके बाद बाजार में और रफ्तार आई और सेंसेक्स 400 अंक तक उछल गया। निफ्टी भी 51.55 अंक यानी 0.21% की तेजी के साथ 24,629.90 पर खुला और फिर बढ़ते हुए 24,700 के करीब पहुंच गया। बाजार खुलते ही मेटल सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) के शेयर 1.5% चढ़े, जबकि गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयरों में 10% की जोरदार तेजी दर्ज की गई। हालांकि, दूसरी ओर टाटा मोटर्स के शेयरों में 3% की गिरावट देखी गई।

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। जापान का निक्केई 0.57% और टॉपिक्स 1.05% गिर गया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.67% और कोसडैक 0.05% की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.16% चढ़ा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी 200 बेंचमार्क 0.1% फिसल गया।

इससे एक दिन पहले मंगलवार को बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी। बीएसई सेंसेक्स 1,282 अंक टूटकर 81,148.22 पर बंद हुआ था, जबकि दिनभर के कारोबार के दौरान यह 1,386 अंक तक गिरा। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट रही। आईटी और एफएमसीजी कंपनियों में मुनाफावसूली के चलते बाजार पर दबाव बना रहा। निफ्टी भी 346.35 अंक यानी 1.39% टूटकर 24,578.35 पर बंद हुआ। इन्फोसिस में 3.54% की गिरावट रही, जबकि पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, टीसीएस, एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी कमजोर रहे। हालांकि, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और एसबीआई जैसे शेयर फायदे में बंद हुए।