धुरंधर के बाद 6 देशों ने रोकी सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2

Updated on 2026-01-24T12:52:38+05:30

धुरंधर के बाद 6 देशों ने रोकी सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2

धुरंधर के बाद 6 देशों ने रोकी सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2

सनी देओल की नई फिल्म बॉर्डर 2 आज यानी 23 जनवरी 2026 को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। यह 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर की अगली कड़ी है और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी भारतीय सैनिकों की भूमिका में नजर आएंगे। निर्देशक अनुराग सिंह ने फिल्म में असली घटनाओं को मिलाकर सेना की बहादुरी दिखाई है।

लेकिन बड़ी खबर यह है कि फिल्म मिडिल ईस्ट के छह देशों में नहीं दिखाई जाएगी। इसमें बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई शामिल हैं। वजह यह बताई जा रही है कि फिल्म में पाकिस्तान को नकारात्मक तरीके से दिखाया गया है, जिसे वहाँ के सेंसर बोर्ड ने मंजूरी नहीं दी। यह कोई आधिकारिक बैन नहीं है, लेकिन ऐसे विषय वाली फिल्मों को वहां रिलीज़ करने से परहेज किया जाता है।

इससे पहले भी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को ऐसे ही देशों में रिलीज़ नहीं किया गया था, लेकिन भारत में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। बॉर्डर 2 से भी भारत में इसी तरह की अच्छी शुरुआत की उम्मीद है। एडवांस बुकिंग के अनुसार पहले दिन फिल्म लगभग 32-35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। यह दिलजीत, वरुण और अहान के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग और सनी देओल की गदर 2 के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग होगी।

यह भी पढ़े 

पलाश मुच्छल पर दोस्त ने लगाया बिस्तर पर पकड़े जाने का आरोप