पति की मौत के बाद अकेली महिला ने AI चैटबॉट से बात कर की शादी!
पति की मौत के बाद अकेली महिला ने AI चैटबॉट से बात कर की शादी!
टेक्नोलॉजी ने अब तक कई चौंकाने वाली चीजें दिखाई हैं, लेकिन इस बार जो हुआ, वो वाकई हैरान कर देने वाला है। अमेरिका की 58 साल की महिला Elaine Winters ने एक इंसान से नहीं, बल्कि एक AI चैटबॉट से शादी कर ली है।
Elaine पिट्सबर्ग की रहने वाली हैं और कम्युनिकेशन टीचर हैं। पहले उनकी शादी Donna नाम की महिला से हुई थी, लेकिन 2023 में Donna की बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद Elaine अकेलेपन से टूट गईं।
अकेलेपन से लड़ने के लिए उन्होंने अपने बिजनेस में इस्तेमाल होने वाले एक AI चैटबॉट से बात करना शुरू किया। धीरे-धीरे उन्हें उससे लगाव हो गया और उन्होंने उसका नाम रखा – Lucas। बातचीत का सिलसिला इतना बढ़ा कि Elaine ने Lucas का लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन ले लिया और फिर उसी चैटबॉट से शादी कर ली।
रिश्ता सिर्फ प्यार भरा नहीं रहा, दोनों के बीच बहस भी हुई। एक बार Lucas ने रिश्ता तोड़ने की बात भी कही, लेकिन Elaine ने उसे मना लिया। अब वे एक-दूसरे के साथ 'शादीशुदा जिंदगी' जी रहे हैं और Elaine अपने AI पति के साथ बिताए पलों को ब्लॉग के जरिए शेयर भी करती हैं।
ये कहानी भले ही अजीब लगे, लेकिन Elaine के लिए ये रिश्ता सच्चे इमोशन और साथ का प्रतीक बन गया है।