AICTE इंडस्ट्री फेलोशिप: महीने में 1 लाख रुपये पाएंगे उम्मीदवार
AICTE इंडस्ट्री फेलोशिप: महीने में 1 लाख रुपये पाएंगे उम्मीदवार
AICTE Fellowship: ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने इंडस्ट्री फेलोशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। इसके तहत 350 फैकल्टी मेंबर्स को इंडस्ट्री में 1 साल के लिए काम करने का मौका मिलेगा। फेलोशिप का मकसद इंडस्ट्री और एकेडमी के बीच की दूरी को कम करना है।
इसे सलेक्ट होने वाले फैकल्टी मेंबर्स को हर महीने 1 लाख रुपये मिलेंगे, साथ ही अपने संस्थान से नियमित सैलरी भी जारी रहेगी। प्रोग्राम 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगा और सलेक्शन प्रक्रिया 1 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक चलेगी। आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2025 है और इच्छुक उम्मीदवार ifp.aicte.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
योग्यता:
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन।
- AICTE मान्यता प्राप्त संस्थानों में कम से कम 5 साल का टीचिंग अनुभव।
- अधिकतम आयु 45 साल।
- डॉक्टोरल/पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च और डिप्यूटेशन का समय नहीं गिना जाएगा।
सलेक्शन प्रक्रिया:
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।
- इंडस्ट्री इंटरव्यू पास करना।
- फाइनल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।
काम के क्षेत्र:
सलेक्ट होने वाले फैकल्टी एडवांस्ड मटीरियल, रेयर अर्थ और क्रिटिकल मिनरल्स, सेमीकंडक्टर्स, स्पेस और डिफेंस, ब्लू इकोनॉमी, सस्टेनेबिलिटी और क्लाइमेट चेंज, एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सुपरकंप्यूटिंग, AI, क्वांटम कंप्यूटिंग), नेक्स्ट-जेन कम्युनिकेशंस, स्मार्ट सिटी और मोबिलिटी, एग्रो टेक और फूड प्रोसेसिंग जैसे आधुनिक सेक्टर में काम करेंगे।