Air India CEO Resigns: एयर इंडिया के CEO का अचानक इस्तीफा! फैसले के पीछे की बड़ी वजह आई सामने

Updated on 2026-04-07T11:44:38+05:30

Air India CEO Resigns: एयर इंडिया के CEO का अचानक इस्तीफा! फैसले के पीछे की बड़ी वजह आई सामने

Air India CEO Resigns: एयर इंडिया के CEO का अचानक इस्तीफा! फैसले के पीछे की बड़ी वजह आई सामने

Air India CEO Resigns: कैंपबेल विल्सन ने एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, नए सीईओ की नियुक्ति होने तक वह अपने पद पर बने रहेंगे और कंपनी का कामकाज संभालते रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते हुई बोर्ड बैठक में उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया था। कंपनी को उम्मीद है कि वह सितंबर 2026 तक अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

2022 में संभाली थी जिम्मेदारी

कैंपबेल विल्सन सितंबर 2022 में एयर इंडिया से जुड़े थे। उस समय एयरलाइन का निजीकरण हुआ था और उन्हें पांच साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया गया था, जो 2027 तक चलना था। एयर इंडिया में आने से पहले वह Singapore Airlines में करीब 26 साल तक काम कर चुके थे।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंपनी के लिए ‘Vihaan.AI’ नाम का एक बड़ा प्लान तैयार किया, जिसका उद्देश्य एयरलाइन की सेवाओं को बेहतर बनाना और नेटवर्क का विस्तार करना था।

नए CEO की तलाश जारी

कंपनी अब नए सीईओ की तलाश में जुट गई है। बोर्ड स्तर पर कई ग्लोबल एयरलाइंस के प्रमुखों से बातचीत चल रही है और जल्द ही नए नेतृत्व की घोषणा हो सकती है।

इस्तीफे की संभावित वजह

रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर इंडिया इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है। वित्तीय घाटा लगातार बढ़ रहा है और कंपनी पर कर्ज का दबाव भी बना हुआ है। इसके अलावा, ऑपरेशन से जुड़ी समस्याएं भी सामने आई हैं।

यह भी पढ़े 

LPG Price Today सिलेंडर के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में आज क्या है रेट