Alcohol Side Effects: शराब से लिवर खराब होने से बचें, एक्सपर्ट्स की चेतावनी

Updated on 2025-12-04T13:21:45+05:30

Alcohol Side Effects: शराब से लिवर खराब होने से बचें, एक्सपर्ट्स की चेतावनी

Alcohol Side Effects: शराब से लिवर खराब होने से बचें, एक्सपर्ट्स की चेतावनी

Alcohol And Heart Medication Complications: शराब को रोज़मर्रा की दवाओं के साथ मिलाना कई बार खतरनाक साबित हो सकता है. कई दवाएं शरीर में वैसे ही सुस्ती लाती हैं, और शराब उन्हें और ज्यादा तेज़ कर देती है. इससे लिवर पर बोझ बढ़ जाता है, रिएक्शन टाइम धीमा हो जाता है और कभी-कभी अचानक गंभीर साइड इफेक्ट भी शुरू हो सकते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि दवाइयों के साथ शराब की गलत टाइमिंग इलाज को बिगाड़ सकती है और शरीर को जोखिम में डाल सकती है.

Aakash Healthcare के सीनियर कंसल्टेंट Dr. सौरभ सिंगल बताते हैं कि कुछ दवाओं और शराब का कॉम्बिनेशन इतना खतरनाक हो सकता है कि मरीज को तुरंत मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत पड़ जाए.

1. एंटी-एंग्जायटी दवाएं

बेंजोडायजेपिन्स जैसी दवाएं दिमाग को शांत करती हैं. शराब भी इसी तरह काम करती है. दोनों साथ लेने पर शरीर बेहद सुस्त हो सकता है, बैलेंस बिगड़ सकता है और सांस धीमी पड़ सकती है. हल्की खुराक भी ब्लैकआउट तक पहुंचा सकती है.

2. नींद की गोलियां

नींद की दवाओं के साथ शराब लेने पर गहरी सुस्ती, कन्फ्यूजन और याददाश्त पर असर पड़ता है. कई बार नींद इतनी गहरी हो जाती है कि शरीर अपनी सांस को भी ठीक से मैनेज नहीं कर पाता. इसके असर अगले दिन तक महसूस होते हैं.

3. एंटीहिस्टामिन

पुरानी एलर्जी की दवाएं पहले ही नींद लाती हैं. शराब इसे और बढ़ा देती है. इससे ड्राइविंग, मशीन चलाना या रोज़मर्रा के काम भी खतरनाक हो जाते हैं. नए एंटीहिस्टामिन हल्के हैं, लेकिन भारत में पुराने वर्जन ज्यादा इस्तेमाल होते हैं.

4. पेनकिलर्स

ओपिऑइड: शराब के साथ लेने पर सांस और दिल की धड़कन धीमी हो सकती है, और हालत तुरंत बिगड़ सकती है.

पैरासिटामॉल: यह शराब के साथ लिवर पर सबसे बड़ा बोझ डालता है. दोनों साथ लेने पर लिवर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है.

5. ऐंटीबायोटिक्स

हर ऐंटीबायोटिक शराब के साथ दिक्कत नहीं करती, लेकिन मेट्रोनिडाजोल और टिनिडाज़ोल लेते समय शराब बिल्कुल नहीं लेनी चाहिए. थोड़ी-सी मात्रा भी लालिमा, उलटी, तेज धड़कन और चक्कर ला सकती है.

इसे भी पढ़ें- 

लंबे समय से पीठ दर्द? यह खतरनाक कैंसर का संकेत भी हो सकता