लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के साथ ,योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 का पेश किया बजट

Updated on 2025-02-22T12:02:43+05:30

लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के साथ ,योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 का पेश किया बजट

लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के साथ ,योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 का पेश किया बजट


विगत वर्ष से 9.8 प्रतिशत अधिक का बजट ,योगी सरकार द्वारा वर्ष 2025-2026 के लिए पेश किया गया है। सरकार ने इस बार 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रूपए का बजट पेश किया है । बजट में सबसे अधिक व्यय प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान योजना के लिए प्रस्तावित किया गया है। इस योजना के लिए बजट में 600 करोड़ रूपए प्रस्तावित हैं।


बजट में कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के अंतर्गत 400 करोड़ रूपए प्रस्तावित किए गए हैं। साथ ही 100 करोड़ रूपए मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रस्तावित है । विंध्याचल धाम मण्डल में मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 50 करोड़ रूपए की धनराशि प्रस्तावित है ।


इन योजनाओं के अलावा प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को विस्तारित करने के लिए 50 करोड़ रूपए आवंटित हैं।और निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालयों को पूरा कराने के लिए 52 करोड़ रूपए की धनराशि सुनिश्चित की गई है।


बजट के अनुसार प्राविधिक शिक्षा के लिए प्रदेश में डिप्लोमा स्तरीय 184 संस्थानों में प्रशिक्षण कराया जा रहा है तथा राजकीय पालीटेक्निक निर्माणाधीन हैं और इनमें 251 स्मार्ट क्लास रूम की स्थापना की गई है। साथ ही पालिटेक्निकों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए 100 करोड़ रूपए प्रस्तावित हैं और प्रयोगशालाओं के लिए 10 करोड़ रूपए आवंटित हैं।


कौशल विकास के लिए प्रदेश में 286 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं जिनमें विभिन्न व्यवसायों की 1,90,064 सीटें युवाओं के प्रशिक्षण हेतु उपलब्ध हैं। साथ ही प्रदेश में महिलाओं के लिए 12 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्वतंत्र रूप से संचालित हो रहे हैं।
विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साइंस सिटी और नक्षत्र शालाओं की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। जिनमें मुख्यतः आगरा और वाराणसी में साइंस सिटी के स्थापना की बात की गई है।