Amanpreet Singh Gill Dies: 36 की उम्र में पूर्व भारतीय क्रिकेटर का निधन, सदमे में फैंस

Updated on 2026-05-07T15:46:43+05:30

Amanpreet Singh Gill Dies: 36 की उम्र में पूर्व भारतीय क्रिकेटर का निधन, सदमे में फैंस

Amanpreet Singh Gill Dies: 36 की उम्र में पूर्व भारतीय क्रिकेटर का निधन, सदमे में फैंस

Amanpreet Singh Gill Dies: महज 36 में बुझा पंजाब क्रिकेट का सितारा, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमनप्रीत गिल के निधन से खेल जगत सदमे में है. घरेलू क्रिकेट से लेकर IPL तक अपनी पहचान बनाने वाले अमनप्रीत सिंह गिल अब इस दुनिया में नहीं रहे. चंडीगढ़ में उनके निधन की खबर सामने आते ही पंजाब क्रिकेट और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई. उनके साथी खिलाड़ी, कोच और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

पंजाब क्रिकेट का शांत और मेहनती चेहरा रहे अमनप्रीत गिल ने अपने करियर में पंजाब की ओर से छह फर्स्ट क्लास मैच खेले थे. वह मीडियम पेसर के रूप में जाने जाते थे और अपने अनुशासन और समर्पण के लिए टीम में खास पहचान रखते थे. अमनप्रीत IPL के पहले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का भी हिस्सा रहे थे, जहां उन्होंने कई बड़े भारतीय खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया.

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी अमनप्रीत खेल से जुड़े रहे. वह पंजाब सीनियर चयन समिति के सदस्य के तौर पर काम कर रहे थे और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे थे. पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि अमनप्रीत ने “जुनून और ईमानदारी” के साथ पंजाब क्रिकेट की सेवा की.

PCA ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि अमनप्रीत गिल सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि क्रिकेट के प्रति पूरी तरह समर्पित इंसान थे. उन्होंने भारत अंडर-19, पंजाब टीम और किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व कर राज्य का नाम रोशन किया. एसोसिएशन ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी अमनप्रीत को याद करते हुए भावुक पोस्ट साझा किया. युवराज ने लिखा कि अमनप्रीत बेहद शांत, मेहनती और जमीन से जुड़े खिलाड़ी थे. उन्होंने कहा कि शुरुआती क्रिकेट दिनों में साथ बिताए पल हमेशा याद रहेंगे.

जानकारी के मुताबिक अमनप्रीत सिंह गिल का अंतिम संस्कार चंडीगढ़ के मनीमाजरा श्मशान घाट में किया जाएगा. उनके अचानक निधन ने एक बार फिर खेल जगत को झकझोर कर रख दिया है.

यह भी पढ़े 

MI VS LSG: आज करो या मरो! हारते ही खिताबी रेस से बाहर होगी टीम