अमेरिका ने TRF को आतंकवादी संगठन घोषित किया, भारत ने किया स्वागत
अमेरिका ने TRF को आतंकवादी संगठन घोषित किया, भारत ने किया स्वागत
अमेरिका ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) को औपचारिक रूप से विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। इस संगठन को लश्कर-ए-तैयबा का एक नया रूप माना जाता है और यह कश्मीर घाटी में कई आतंकी घटनाओं के लिए जिम्मेदार रहा है। भारत सरकार ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे आतंक के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अहम कदम बताया है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि यह निर्णय आतंकवादियों की वैश्विक नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में अहम है। TRF पिछले कुछ वर्षों में कई स्थानीय युवाओं को कट्टरपंथी बना चुका है और सोशल मीडिया के माध्यम से भर्ती और प्रचार में सक्रिय रहा है।
हाल ही में TRF ने अमरनाथ यात्रा और कश्मीरी हिंदुओं पर हमलों की जिम्मेदारी ली थी। भारत लंबे समय से इस संगठन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित कराने की मांग कर रहा था।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि TRF के किसी भी वित्तीय लेनदेन, समर्थन या साझेदारी पर अब कानूनी कार्यवाही की जा सकेगी।
इस निर्णय से भारत को सुरक्षा और राजनयिक दोनों स्तर पर मजबूती मिलेगी और कश्मीर में शांति बहाली के प्रयासों को समर्थन मिलेगा।