भारत-पाक तनाव के बीच इस डिफेंस शेयर ने तेजी पकड़ी, एक्सपर्ट बोले- 6400 पार जा सकता है, होगी अच्छी कमाई।
भारत-पाक तनाव के बीच इस डिफेंस शेयर ने तेजी पकड़ी, एक्सपर्ट बोले- 6400 पार जा सकता है, होगी अच्छी कमाई।
पहलगाम आतंकी हमले और भारत-पाक तनाव के बाद डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है। HAL के शेयर एक महीने में करीब 16% चढ़े हैं। पीएम मोदी की ओर से स्वदेशी हथियारों की सराहना के बाद इसमें और उछाल देखा गया।
शेयर 6475 तक जा सकता है
ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने HAL के शेयर को BUY रेटिंग दी है और इसका टारगेट 6475 रुपये तय किया है। अभी ये शेयर 5000 रुपये के आसपास है।
शेयर में तेजी की वजह
जेफरीज का कहना है कि HAL को मजबूत ऑर्डर मिल रहे हैं। FY2025 में HAL को 1.2 लाख करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं, जो पिछले साल से तीन गुना ज्यादा हैं। इनमें से 1 लाख करोड़ मैन्युफैक्चरिंग के हैं और बाकी रिपेयर व मेंटेनेंस के
भविष्य में मिल सकते हैं बड़े ऑर्डर
आने वाले समय में HAL को तेजस मार्क 1A (65,000 करोड़), एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (34,000 करोड़) और सुखोई-30 अपग्रेड (60,000 करोड़) जैसे ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। HAL का कहना है कि आने वाले सालों में उसकी सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग से होने वाली कमाई तेजी से बढ़ेगी। 2026 से GE इंजन की डिलीवरी शुरू होगी, जिससे मैन्युफैक्चरिंग से रेवेन्यू और बढ़ेगा।