बिहार पहुंचे अमित शाह, नीतीश कुमार से बंद कमरे में हुई 20 मिनट की खास बातचीत

Updated on 2025-09-18T16:50:19+05:30

बिहार पहुंचे अमित शाह, नीतीश कुमार से बंद कमरे में हुई 20 मिनट की खास बातचीत

बिहार पहुंचे अमित शाह, नीतीश कुमार से बंद कमरे में हुई 20 मिनट की खास बातचीत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासत गरमा गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना पहुंचे और होटल मौर्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई, जिसने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।

हालांकि आधिकारिक तौर पर इस मुलाकात की कोई जानकारी साझा नहीं की गई, लेकिन चर्चा है कि बातचीत में चुनावी रणनीति और सीट बंटवारे जैसे अहम मुद्दों पर बात हुई। माना जा रहा है कि बीजेपी और जेडीयू के बीच तालमेल को लेकर दोनों नेताओं ने रणनीति तय की।

नीतीश कुमार और अमित शाह की यह मीटिंग ऐसे समय हुई है जब विपक्ष भी चुनाव की तैयारियों में जुटा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस मुलाकात का असर आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति पर साफ दिखाई देगा।