अमिताभ बच्चन की साइबर क्राइम अवेयरनेस कॉलर ट्यून आज से बंद, केंद्र सरकार का अभियान हुआ समाप्त

Updated on 2025-06-27T12:34:26+05:30

अमिताभ बच्चन की साइबर क्राइम अवेयरनेस कॉलर ट्यून आज से बंद, केंद्र सरकार का अभियान हुआ समाप्त

अमिताभ बच्चन की साइबर क्राइम अवेयरनेस कॉलर ट्यून आज से बंद, केंद्र सरकार का अभियान हुआ समाप्त

साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को लेकर चलाए जा रहे केंद्र सरकार के जागरूकता अभियान के तहत बजने वाली मेगास्टार अमिताभ बच्चन की कॉलर ट्यून को आज से हटा दिया गया है।

यह प्री-रिकॉर्डेड संदेश हर बार कॉल करने पर सुनाई देता था, जिसमें साइबर अपराध से सतर्क रहने की अपील की जाती थी। यह पहल सरकार की साइबर क्राइम अवेयरनेस कैंपेन का हिस्सा थी।

सूत्रों के मुताबिक, “अब यह अभियान समाप्त हो चुका है, इसलिए कॉलर ट्यून को आज से बंद कर दिया गया है।” इस कदम के पीछे एक बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है कि कॉलर ट्यून के कारण कई आपात स्थितियों में कॉल तुरंत कनेक्ट नहीं हो पाते थे, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।