धर्मेंद्र के निधन बाद ‘अपने 2’ रद्द? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

Updated on 2025-11-28T14:32:00+05:30

धर्मेंद्र के निधन बाद ‘अपने 2’ रद्द? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

धर्मेंद्र के निधन बाद ‘अपने 2’ रद्द? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

'अपने 2' बंद होने की खबरें आने के बाद धर्मेंद्र के फैंस परेशान हो गए थे. लेकिन अब निर्माता दीपक मुकुट ने साफ कर दिया है कि ये सारी बातें सिर्फ अफवाह हैं. उन्होंने पुष्टि की है कि फिल्म पर काम जारी है और इसे धर्मेंद्र को सम्मान देने के लिए बनाया जाएगा.

"अफवाहें फैलाना बंद करें" — मेकर्स

धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की फिल्म 'अपने' एक इमोशनल फिल्म थी और अभिनेता के निधन के बाद इसका सीक्वल फिर चर्चा में आ गया. दीपक मुकुट ने कहा, “लोग गैर-पुष्ट बातें फैलाना बंद करें. 'अपने 2' बंद नहीं हुई है. फिल्म जरूर बनेगी और पूरी ईमानदारी से बनाई जा रही है. यह हमारे लिए बहुत इमोशनल प्रोजेक्ट है.”

'अपने 2' होगी धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट

उन्होंने आगे कहा कि 'अपने' धर्मेंद्र के दिल के बहुत करीब थी और उनकी मौजूदगी और प्यार ने फिल्म को खास बनाया. 'अपने 2' को भी उनकी याद में एक स्पेशल ट्रिब्यूट की तरह बनाया जाएगा.

धर्मेंद्र, सनी, बॉबी और करण देओल के साथ जो सीक्वल पहले अनाउंस हुआ था, उसमें अब कुछ क्रिएटिव बदलाव किए जा रहे हैं. 'अपने' 2007 में आई थी और दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया था.

धर्मेंद्र का निधन

धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था और उनका अंतिम संस्कार पूरे फिल्म इंडस्ट्री की मौजूदगी में हुआ. 27 नवंबर को देओल परिवार ने उनकी प्रेयर मीट रखी, जिसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, सलमान खान समेत कई बड़े सितारे शामिल हुए.