आतंकी ठिकानों पर सेना की स्ट्राइक पर केजरीवाल ने कहा, 'हर देशवासी का विश्वास...'

Updated on 2025-05-07T10:26:26+05:30

आतंकी ठिकानों पर सेना की स्ट्राइक पर केजरीवाल ने कहा, 'हर देशवासी का विश्वास...'

आतंकी ठिकानों पर सेना की स्ट्राइक पर केजरीवाल ने कहा, 'हर देशवासी का विश्वास...'

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में 140 करोड़ भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का साहस और देशवासियों का विश्वास हमेशा सेना के साथ है।

 

हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ़ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। भारतीय सेना का साहस, हर देशवासी का विश्वास है। हम सब साथ हैं—आतंकवाद के खिलाफ़ एकजुट हैं।

जय हिंद, जय भारत।

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 7, 2025

दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी ऑपरेशन की तारीफ की और कहा कि पाकिस्तान से बदला लेना जरूरी था। उन्होंने कहा कि पूरे भारत के 140 करोड़ लोग सेना के साथ हैं और भारतीय सेना हर स्थिति के लिए तैयार है।

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर भारतीय सेना को बधाई दी और कहा कि 140 करोड़ भारतीय उनके साथ हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना को बधाई दी और कहा कि पूरा देश सेना के साथ है।

7 मई को भारतीय सेना ने पहलगाम हमले के दो हफ्ते बाद पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया।