Asia Cup 2025 Trophy: भारत को एशिया कप ट्रॉफी क्यों नहीं मिली? ICC नियम समझें

Updated on 2025-09-29T14:33:12+05:30

Asia Cup 2025 Trophy: भारत को एशिया कप ट्रॉफी क्यों नहीं मिली? ICC नियम समझें

Asia Cup 2025 Trophy: भारत को एशिया कप ट्रॉफी क्यों नहीं मिली? ICC नियम समझें

भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर अपना 9वां एशिया कप खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक था और कई बार लग रहा था कि पाकिस्तान जीत सकता है, लेकिन अंत में टीम इंडिया ने बाजी मारी। फाइनल के बाद अवार्ड वितरण समारोह में भी विवाद सामने आया। भारतीय खिलाड़ियों ने साफ मना कर दिया कि वे मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे, जिसके बाद नकवी ने ट्रॉफी अपने पास रखवा दी।

भारतीय खिलाड़ी बिना ट्रॉफी के ही जीत का जश्न मनाते हुए ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाए। लेकिन सवाल ये उठा कि क्या भारत को ट्रॉफी मिलेगी? आईसीसी के नियम इस बारे में कुछ इस तरह हैं:

ICC का नियम:

  • कप्तान का ट्रॉफी लेने से मना करना ICC आचार संहिता के तहत आ सकता है, लेकिन इसके लिए कोई स्पष्ट नियम नहीं है। इसे क्रिकेट की भावना के खिलाफ माना जा सकता है।
  • टीम के कप्तान या प्रतिनिधि को ट्रॉफी न लेने का कारण ICC को बताना होगा।
  • ICC के पास अनुशासनात्मक प्रक्रिया है, जिसमें ये तय होगा कि नियम का उल्लंघन हुआ या नहीं और जिम्मेदारों को क्या सजा मिल सकती है।

BCCI की प्रतिक्रिया:

BCCI नवंबर में ICC की बैठक में एसीसी प्रमुख और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराएगा।

सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा कि भारत किसी ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं ले सकता जो उनके देश के खिलाफ युद्ध छेड़ रहा हो। नकवी से ट्रॉफी न लेने का मतलब ये नहीं कि वह ट्रॉफी अपने होटल में रख सकता है।

टीम इंडिया का हक:

एशिया कप की ट्रॉफी भारत की मेहनत से जीती गई है। किसी को भी इसे अपने पास रखने का अधिकार नहीं है।

अगर खिलाड़ी नकवी से ट्रॉफी नहीं लेना चाहते और नियम इसके लिए बाध्य नहीं करता, तो इसमें कोई गलती नहीं है।

किसी टीम से जीत की ट्रॉफी छीनना या उसे अपने पास रखना गलत है।