एशिया कप तीरंदाजी स्टेज-2: भारतीय तीरंदाजों का धमाकेदार प्रदर्शन, 9 पदक जीतकर किया देश को गौरवान्वित

Updated on 2025-06-24T12:03:41+05:30

एशिया कप तीरंदाजी स्टेज-2: भारतीय तीरंदाजों का धमाकेदार प्रदर्शन, 9 पदक जीतकर किया देश को गौरवान्वित

एशिया कप तीरंदाजी स्टेज-2: भारतीय तीरंदाजों का धमाकेदार प्रदर्शन, 9 पदक जीतकर किया देश को गौरवान्वित

सिंगापुर में आयोजित एशिया कप तीरंदाजी स्टेज-2 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए। भारतीय तीरंदाजों ने एक बार फिर दिखा दिया कि वे विश्वस्तर पर मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इस प्रतियोगिता में कुशल दलाल और तेजल राजेंद्र सालवे ने व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया। वहीं शन्मुखी नागा साई बुद्धे ने सिल्वर के साथ व्यक्तिगत वर्ग में मजबूती दिखाई।

टीम इवेंट्स में भी भारत का दबदबा बना रहा:

कुशल दलाल, मिहिर नितिन अपर और गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु की पुरुषों की कंपाउंड टीम ने सिल्वर जीता।

तेजल राजेंद्र सालवे, शन्मुखी नागा साई बुद्धे और तनिषा नीलकुमार ठोकल की महिला कंपाउंड टीम ने सिल्वर अपने नाम किया। शन्मुखी नागा साई बुद्धे और कुशल दलाल की कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने भी सिल्वर जीता।

विष्णु चौधरी, पारस हूडा और जुयेल सरकार की रिकर्व पुरुष टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया।

विष्णु चौधरी और वैश्णवी बाबराव पवार की रिकर्व मिक्स्ड टीम ने भी सिल्वर अपने नाम किया।

सचिन चेची ने पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड में कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक सूची पूरी की।

 

 

भारतीय तीरंदाजों का यह प्रदर्शन आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के लिए उत्साह और उम्मीदें दोनों बढ़ा रहा है। सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई