दिवाली में नकली डेयरी से बचें, घर पर बनाएं पनीर

Updated on 2025-10-18T11:06:48+05:30

दिवाली में नकली डेयरी से बचें, घर पर बनाएं पनीर

दिवाली में नकली डेयरी से बचें, घर पर बनाएं पनीर

जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आती है, बाजार में मिठाइयों और त्योहार के खाने की भरमार दिखती है। लेकिन इसी के साथ मिलावट वाले खाद्य पदार्थों का खतरा भी बढ़ जाता है। खासकर दिल्ली और कई बड़े शहरों में नकली डेयरी प्रोडक्ट्स, जैसे पनीर और घी, सामने आ रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों से कहा है कि वे सिर्फ भरोसेमंद दुकानों से ही मिठाइयां और डेयरी प्रोडक्ट खरीदें। अगर किसी प्रोडक्ट या दुकान पर शक हो, तो तुरंत शिकायत करें। विभाग का यह अभियान त्योहार तक जारी रहेगा ताकि लोगों की सेहत सुरक्षित रहे।

अब घर पर ही क्रीमी पनीर बनाने का तरीका जानें:

घर पर पनीर बनाने के स्टेप्स:

  • दूध उबालें: फुल क्रीम दूध मीडियम आंच पर उबालें और बीच-बीच में चलाते रहें।
  • दूध फाड़ें: उबलते दूध में धीरे-धीरे नींबू का रस या सिरका डालें, हल्के हाथ से चलाएं। दूध फट जाएगा और पानी अलग हो जाएगा।
  • छानें और धोएं: फटे दूध को मलमल के कपड़े से छानें और ठंडे पानी से धोएं ताकि खटास निकल जाए।
  • पनीर सेट करें: कपड़े में लपेटकर हल्का दबाएं और 30-40 मिनट किसी वजन के नीचे रखें।
  • ठंडा करें और काटें: ठंडा होने के बाद पनीर निकालें और टुकड़ों में काट लें।

घर पर बना पनीर क्यों बेहतर है:

  • 100% शुद्ध और ताजा होता है।
  • इसमें कोई केमिकल या प्रिजर्वेटिव नहीं होते।
  • बाजार के पनीर की तुलना में सॉफ्ट और स्वादिष्ट होता है।
  • घर पर पनीर से आप त्योहारों में कई मिठाइयां भी बना सकते हैं।

नकली पनीर की पहचान:

  • नकली पनीर बहुत सफेद और चमकदार दिखता है।
  • इसका स्वाद हल्का और बेस्वाद होता है।
  • असली पनीर पानी में डालने पर टूटता नहीं, जबकि नकली जल्दी खराब हो जाता है।
  • पैकेट वाले पनीर में मैन्युफैक्चरिंग या एक्सपायरी डेट सही से न लिखी हो, तो उसे न खरीदें।