इंडक्शन चूल्हा यूज करते समय इन गलतियों से बचें, वरना हो सकता है नुकसान
इंडक्शन चूल्हा यूज करते समय इन गलतियों से बचें, वरना हो सकता है नुकसान
Induction Chulha Safety Tips:पिछले कुछ दिनों में एलपीजी सिलेंडर की कमी के कारण इंडक्शन चूल्हे की मांग तेजी से बढ़ी है। अब अधिकतर लोग किचन में इंडक्शन का इस्तेमाल करने लगे हैं। हालांकि, इसे इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है, वरना छोटी-सी गलती भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।
खाली बर्तन रखने से हो सकता है नुकसान
कई लोग गैस चूल्हे की तरह इंडक्शन पर भी पहले खाली बर्तन रख देते हैं और बाद में उसमें खाना या पानी डालते हैं। लेकिन इंडक्शन चूल्हे पर यह आदत नुकसानदायक साबित हो सकती है। चूल्हा ऑन होने के बाद खाली बर्तन रखने से ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है। इससे इंडक्शन के सेंसर खराब हो सकते हैं, कुकिंग सरफेस में दरार आ सकती है और बर्तन भी खराब हो सकता है।
क्यों होता है ऐसा
इंडक्शन चूल्हा इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसके कुकिंग सरफेस के नीचे कॉपर कॉइल लगी होती है, जो बर्तन को सीधे गर्म करती है। जब बर्तन खाली होता है, तो उसमें हीट सही तरीके से ट्रांसफर नहीं हो पाती और वह तेजी से गर्म हो जाता है। इससे ओवरहीटिंग की स्थिति बन जाती है, जो मशीन के अंदर लगे सेंसर और अन्य पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है।
ओवरहीटिंग के और भी खतरे
खाली बर्तन के कारण उत्पन्न गर्मी कुकिंग सरफेस में वापस आ सकती है, जिससे ग्लास टॉप चटक सकता है। इसके अलावा कॉइल जलने का भी खतरा रहता है। अगर ऐसा होता है तो इंडक्शन चूल्हा पूरी तरह खराब हो सकता है और उसे ठीक कराने में अच्छा-खासा खर्च आ सकता है।
क्या रखें ध्यान
> इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल करते समय हमेशा पहले बर्तन में पानी या खाना डालें और फिर उसे ऑन करें। सही बर्तन का इस्तेमाल करें और लंबे समय तक खाली बर्तन को गर्म न होने दें।
> इस तरह थोड़ी सी सावधानी रखकर आप अपने इंडक्शन चूल्हे को सुरक्षित रख सकते हैं और लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़े