भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के साथ Axiom-4 मिशन आज होगा लॉन्च

Updated on 2025-06-25T15:28:16+05:30

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के साथ Axiom-4 मिशन आज होगा लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के साथ Axiom-4 मिशन आज होगा लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को लेकर Axiom-4 मिशन आज दोपहर 12:01 बजे (भारतीय समयानुसार) अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। यह मिशन भारतीय अंतरिक्ष इतिहास के लिए एक अहम क्षण साबित हो सकता है।

Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग पहले 29 मई को निर्धारित थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं, मौसम की प्रतिकूल स्थितियों और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर हुए लीक के कारण इसे कई बार टालना पड़ा। अब सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शुभांशु शुक्ला के साथ यह मिशन आज अंतरिक्ष की ओर रवाना होगा।

यह मिशन न केवल भारत के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि अंतरिक्ष में भारत की बढ़ती भागीदारी और निजी साझेदारियों की ओर एक अहम कदम भी माना जा रहा है।