Baba Vanga की 2026 चेतावनी: युद्ध, गोल्ड संकट और आपदाएं बढ़ीं
Baba Vanga की 2026 चेतावनी: युद्ध, गोल्ड संकट और आपदाएं बढ़ीं
बुल्गारिया की मशहूर रहस्यवादी और नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने दावा किया था कि उन्होंने 5079 तक की घटनाओं की भविष्यवाणी की है. अब 2026 आने में बस कुछ ही समय बचा है, और उनकी कई बातें अभी से ही ध्यान खींच रही हैं.
1. राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता
बाबा वेंगा के अनुसार, 2026 में दुनिया को राजनीतिक तनाव और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. कुछ देशों में हालात काफी बिगड़ सकते हैं.
2. सोने की कीमतें तेज़ होंगी
2025 के लिए उनकी पहली भविष्यवाणी सोने की कीमत बढ़ने की थी, और यह अभी से सच होती दिख रही है. सोना 1.23 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पार कर चुका है.
बाबा वेंगा का दावा है कि 2026 के बीच तक सोना 10–40% और बढ़ सकता है, जिससे इसकी कीमत 1.62 से 1.82 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है.
3. तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका
उनकी दूसरी भविष्यवाणी के अनुसार, 2026 में तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा बढ़ सकता है. खासकर पश्चिमी देशों पर इसका असर ज्यादा हो सकता है.
अभी अमेरिका और रूस के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए यह डर और बढ़ गया है. अगर परमाणु युद्ध हुआ, तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा.
4. प्राकृतिक आपदाएं और जलवायु संकट
तीसरी भविष्यवाणी जलवायु परिवर्तन से जुड़ी है. उन्होंने कहा था कि 2026 में दुनिया के कई हिस्सों में बाढ़, लू और भूकंप जैसी बड़ी प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं, जो भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं.