बुरी खबर! अर्थव्यवस्था रैंकिंग में भारत फिसला, स्थान पर पहुंचा

Updated on 2026-04-17T17:37:05+05:30

बुरी खबर! अर्थव्यवस्था रैंकिंग में भारत फिसला, स्थान पर पहुंचा

बुरी खबर! अर्थव्यवस्था रैंकिंग में भारत फिसला, स्थान पर पहुंचा

Indian Economy:वैश्विक संकट के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. International Monetary Fund की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक भारत अब दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. एक साल पहले तक भारत को कुछ समय के लिए चौथे स्थान पर बताया गया था, लेकिन अब रैंकिंग में बदलाव देखने को मिला है.

रिपोर्ट के अनुसार भारत की जीडीपी करीब 2.25 ट्रिलियन डॉलर है. हालांकि यह गिरावट अर्थव्यवस्था की कमजोरी नहीं, बल्कि डॉलर की मजबूती और रुपए पर बढ़ते दबाव का असर है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपए कमजोर हुआ है, जिससे ग्लोबल रैंकिंग प्रभावित हुई है. अगर रुपया स्थिर रहता, तो भारत की स्थिति और मजबूत हो सकती थी.

भारत से आगे कौन?

वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत से आगे United States, China, Japan, Germany और United Kingdom जैसे देश शामिल हैं, जो फिलहाल टॉप-5 में बने हुए हैं.

भारत के सामने दोहरी चुनौती

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के सामने अब दो बड़ी चुनौतियां हैं—पहली, जीडीपी ग्रोथ को 7-8% के स्तर पर बनाए रखना और दूसरी, रुपए की गिरावट को काबू में करना.

S&P Global Ratings की क्या राय?

S&P Global Ratings के अनुसार, अगर कच्चे तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल तक भी रहती है, तब भी भारत की अर्थव्यवस्था 6.3% की दर से बढ़ सकती है. वहीं अगर तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल रहती है, तो 2026-27 में भारत की ग्रोथ 7.1% तक पहुंचने की उम्मीद है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऊर्जा कीमतों के दबाव के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और वैश्विक स्तर पर यह अभी भी सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है.

यह भी पढ़े 

US-ईरान तनाव से टूरिज्म पर असर, विदेशी पर्यटकों की संख्या घटी