Badshah Weds Isha: रैपर बादशाह की सीक्रेट शादी का खुलासा? सास ने शेयर की तस्वीरें, दुल्हन पर सस्पेंस
Badshah Weds Isha: रैपर बादशाह की सीक्रेट शादी का खुलासा? सास ने शेयर की तस्वीरें, दुल्हन पर सस्पेंस
Badshah Marriage with Isha Rikhi:मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह की शादी की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी के साथ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने बेहद सादगी और गुपचुप तरीके से अपने करीबी परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई है। हालांकि, बादशाह ने अभी तक इस शादी को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है।
View this post on Instagram
यह बादशाह की दूसरी शादी बताई जा रही है। इससे पहले उन्होंने साल 2012 में जैसमीन मसीह से शादी की थी, लेकिन 2020 में दोनों का आपसी सहमति से तलाक हो गया था। अब करीब 6 साल बाद उन्होंने दूसरी बार अपना घर बसाया है। वायरल तस्वीरों में कपल एक-दूसरे को वरमाला पहनाते और शादी की रस्में निभाते दिखाई दे रहे हैं। ईशा रिखी की मां और बहन ने भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर नए जोड़े को शुभकामनाएं दी हैं।
शादी के दौरान बादशाह सिंपल कुर्ता-पायजामा में नजर आए, जबकि ईशा रिखी लाल रंग के पारंपरिक सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और साल 2022 से उनके रिश्ते की खबरें सामने आ रही थीं। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा निजी ही रखा। अब अचानक सामने आई शादी की तस्वीरों ने फैंस को हैरान कर दिया है और यह खबर तेजी से चर्चा में बनी हुई है।
यह भी पढ़े