फिर लौटेगा बल्लू का आतंक! संजय दत्त ने दी खलनायक 2 की बड़ी खबर

Updated on 2026-04-25T13:14:13+05:30

फिर लौटेगा बल्लू का आतंक! संजय दत्त ने दी खलनायक 2 की बड़ी खबर

फिर लौटेगा बल्लू का आतंक! संजय दत्त ने दी खलनायक 2 की बड़ी खबर

33 साल पहले बड़े पर्दे पर दहशत मचाने वाला बल्लू अब फिर लौटने जा रहा है। संजय दत्त ने आधिकारिक तौर पर ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान कर दिया है और इसके साथ ही बॉलीवुड के सबसे चर्चित विलेन की वापसी तय हो गई है। खास बात ये है कि इस सीक्वल के पीछे की कहानी खुद संजय दत्त ने सुनाई, जिसने सभी को चौंका दिया।

फिर जिंदा होगा बल्लू का खौफ

साल 1993 में रिलीज हुई खलनायक में संजय दत्त ने बल्लू का किरदार निभाया था, जिसे आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे आइकॉनिक निगेटिव रोल्स में गिना जाता है। अब इसी फिल्म का दूसरा पार्ट ‘खलनायक रिटर्न्स’ बनने जा रहा है।

मुंबई में आयोजित एक इवेंट में संजय दत्त ने बताया कि उनकी कंपनी डाइमेंशन मोशन पिक्चर्स और प्रोड्यूसर अक्षा कंबोज की एस्पेक्ट एंटरटेनमेंट ने सुभाष घई की कंपनी मुक्ता आर्ट्स से इस फिल्म के सीक्वल के अधिकार खरीद लिए हैं। इसी दौरान फिल्म का पहला टीजर और संजय दत्त का रफ-टफ लुक भी सामने आया।

जेल में आया था सीक्वल का आइडिया

इस इवेंट का सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब संजय दत्त ने बताया कि ‘खलनायक’ के दूसरे भाग का विचार उन्हें जेल में मिला था। 1993 मुंबई ब्लास्ट केस में सजा काटने के दौरान उन्होंने वहां मौजूद कैदियों से पूछा कि क्या बल्लू की कहानी आगे बढ़नी चाहिए।

संजय दत्त ने बताया कि करीब 4,000 कैदियों ने इस पर हामी भरी। इतना ही नहीं, उन्होंने सभी से इस कहानी पर एक-एक पेज लिखने को कहा। उन हजारों पन्नों को पढ़ने के बाद जब वह पैरोल पर बाहर आए तो उन्होंने यह आइडिया सुभाष घई को सुनाया।

सुभाष घई ने भी दी हरी झंडी

सुभाष घई ने मंच से कहा कि यह फिल्म सिर्फ संजय दत्त और मान्यता दत्त के जुनून की वजह से संभव हो पाई है। उन्होंने भरोसा जताया कि ‘खलनायक रिटर्न्स’ पहली फिल्म से भी ज्यादा दमदार होगी।

यह भी पढ़े 

Parth Samthaan Quits: शूटिंग रुकी, पुलिस पहुंची और पेड PR का आरोप... टीवी इंडस्ट्री में घमासान