स्कूल के पास बांग्लादेश एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, बच्चों में भगदड़, धुआं ही धुआं

Updated on 2025-07-21T16:20:37+05:30

स्कूल के पास बांग्लादेश एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, बच्चों में भगदड़, धुआं ही धुआं

स्कूल के पास बांग्लादेश एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, बच्चों में भगदड़, धुआं ही धुआं

ढाका में सोमवार दोपहर बांग्लादेश एयरफोर्स का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया। पीटीआई के मुताबिक, यह F-7 विमान माइलस्टोन कॉलेज की बिल्डिंग से टकरा गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं।

घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और सेना मौके पर पहुंची। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कॉलेज से धुआं उठता दिखा और छात्र इधर-उधर भागते नजर आए।

जानकारी के मुताबिक, यह विमान दोपहर 1:06 बजे टेकऑफ हुआ था और 24 मिनट बाद 1:30 बजे क्रैश हो गया। अभी हादसे की वजह सामने नहीं आई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

F-7 विमान चीन की चेंगदू एयरक्राफ्ट कंपनी द्वारा बनाया गया है। यह एक सिंगल सीटर फाइटर जेट है, जिसकी टॉप स्पीड करीब 2120 किमी/घंटा है। इससे पहले 2008 में भी बांग्लादेश में एक F-7 क्रैश हुआ था, जिसमें पायलट की मौत हो गई थी।