Bank Holidays in June 2026: जून में बैंक रहेंगे कई दिन बंद, तुरंत देखें छुट्टियों की लिस्ट

Updated on 2026-05-30T12:28:48+05:30

Bank Holidays in June 2026: जून में बैंक रहेंगे कई दिन बंद, तुरंत देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in June 2026: जून में बैंक रहेंगे कई दिन बंद, तुरंत देखें छुट्टियों की लिस्ट

जून का महीना शुरू होने से पहले बैंक ग्राहकों के लिए अहम खबर है. अगर आपको चेकबुक, पासबुक अपडेट, लोन से जुड़े दस्तावेज, डिमांड ड्राफ्ट या कोई अन्य जरूरी बैंकिंग काम निपटाना है, तो अभी से योजना बना लें. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी जून 2026 की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, इस महीने देशभर में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे.

इन छुट्टियों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा मुहर्रम और कई क्षेत्रीय त्योहार शामिल हैं. खास बात यह है कि महीने के आखिरी सप्ताह में लगातार छुट्टियां पड़ने से कई राज्यों में लंबा वीकेंड भी देखने को मिलेगा. ऐसे में बैंक शाखाओं में जाने वाले ग्राहकों को पहले से तैयारी कर लेनी चाहिए.

जून 2026 बैंक हॉलिडे लिस्ट

तारीख दिन छुट्टी का कारण राज्य
7 जून 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
13 जून 2026 शनिवार दूसरा शनिवार पूरे देश में
14 जून 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
15 जून 2026 सोमवार राजा संक्रांति / YMA डे ओडिशा, मिजोरम
21 जून 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
25 जून 2026 गुरुवार मुहर्रम आंध्र प्रदेश
26 जून 2026 शुक्रवार मुहर्रम महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली समेत कई राज्य
27 जून 2026 शनिवार चौथा शनिवार पूरे देश में
28 जून 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
29 जून 2026 सोमवार संत गुरु कबीर जयंती हिमाचल प्रदेश
30 जून 2026 मंगलवार रेमना नि मिजोरम

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने का मतलब यह नहीं है कि आपकी बैंकिंग पूरी तरह रुक जाएगी. RBI के मुताबिक, UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं पहले की तरह 24×7 उपलब्ध रहेंगी. ग्राहक ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट, बैलेंस चेक और अन्य डिजिटल लेनदेन आसानी से कर सकेंगे.

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

जून में छुट्टियों की लंबी सूची को देखते हुए बैंक ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे चेक क्लियरेंस, नकद निकासी, लोन प्रोसेसिंग और अन्य जरूरी बैंकिंग काम समय रहते निपटा लें. खासकर महीने के आखिरी सप्ताह में लगातार छुट्टियों के कारण बैंकिंग सेवाओं में देरी हो सकती है.

यह भी पढ़े 

Gold-Silver Rate: सोना सस्ता, चांदी भी फिसली… जानिए आज के ताजा रेट