BB19: घर का नया कप्तान बना ये कंटेस्टेंट, लेकिन 'वीकेंड का वार' में हुआ बाहर
BB19: घर का नया कप्तान बना ये कंटेस्टेंट, लेकिन 'वीकेंड का वार' में हुआ बाहर
बिग बॉस 19 का माहौल इन दिनों काफी दिलचस्प होता जा रहा है। हर हफ्ते घर में नई दोस्तियां और दुश्मनियां बन रही हैं। इस बार शो से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है , घर के नए कप्तान बने प्रणीत मोरे। लेकिन इसी खुशी के बीच चौंकाने वाली बात यह है कि ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में उनके एविक्शन की चर्चा जोरों पर है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रणीत मोरे ने टास्क में शानदार प्रदर्शन करते हुए कप्तानी हासिल की थी। उनकी स्ट्रैटेजी और शांत स्वभाव ने उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग बनाया। लेकिन कहा जा रहा है कि ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान के सामने कुछ विवादों को लेकर प्रणीत फंस गए, जिसके चलते उनका सफर यहीं खत्म हो सकता है।
हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस में हलचल मची हुई है। कई यूजर्स प्रणीत की कप्तानी की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें बाहर होते देख हैरान हैं। अब देखने वाली बात होगी कि क्या सच में प्रणीत मोरे शो से बाहर होंगे या ये सिर्फ ‘वीकेंड का वार’ का कोई ट्विस्ट है।