BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान,शुभमन बना कप्तान, शमी-अय्यर बाहर… करुण नायर की वापसी
BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान,शुभमन बना कप्तान, शमी-अय्यर बाहर… करुण नायर की वापसी
Team India Squad For England Tour 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। भारत को ये सीरीज इंग्लैंड में खेलनी है। इस बार टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है।
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल नहीं किया गया है। अय्यर ने आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया था और चैंपियंस ट्रॉफी में भी वह टीम के हीरो रहे थे, इसलिए उनका बाहर होना थोड़ा चौंकाने वाला है।
Shubman Gill-led #TeamIndia are READY for an action-packed Test series ????
— BCCI (@BCCI) May 24, 2025
A look at the squad for India Men’s Tour of England ????#ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/y2cnQoWIpq
BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए 18 खिलाड़ियों की टीम चुनी है। तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और शार्दुल ठाकुर को जगह मिली है। स्पिन गेंदबाज़ों में रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव शामिल हैं।
मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज करुण नायर की टीम में वापसी हुई है। वह करीब आठ साल बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं। उन्होंने आखिरी बार 2017 में भारत के लिए टेस्ट मैच खेला था।