ब्रहमोस हमले से पहले भारत ने किया प्री-एम्पटिव स्ट्राइक, पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह – पाक पीएम ने खोला राज
ब्रहमोस हमले से पहले भारत ने किया प्री-एम्पटिव स्ट्राइक, पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह – पाक पीएम ने खोला राज
10 मई की सुबह 4:30 बजे फज्र की नमाज़ के बाद पाकिस्तान की ओर से भारत पर बड़ा हमला करने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही भारत ने एक प्री-एम्पटिव स्ट्राइक करते हुए पाकिस्तान के कई एयरबेस को ब्रहमोस मिसाइलों से निशाना बना दिया।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि भारत के इस हमले से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जाकर इसकी शिकायत भी की, लेकिन भारतीय रणनीति के आगे पाकिस्तान की योजना ध्वस्त हो गई।
पाक पीएम का कहना है कि भारत का यह हमला अचानक और बेहद सटीक था, जिससे उनके कई अहम एयरबेस प्रभावित हुए। हालांकि पाकिस्तान इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बता रहा है, वहीं भारत की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
दिलचस्प बात यह है कि जहां पाकिस्तान इसे "बड़ा नुकसान" बता रहा है, वहीं भारत में कुछ लोग इस ऑपरेशन को “फेल्ड मिशन” कहकर सवाल उठा रहे हैं।
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर भारत-पाक तनाव को सतह पर ला दिया है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला भारत की मजबूत इंटेलिजेंस और सटीक सैन्य रणनीति का उदाहरण है, जिसने संभावित खतरे को समय रहते खत्म कर दिया।
हालांकि इस हमले से जुड़े तमाम पहलुओं पर अभी आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।