त्योहारी सीजन से पहले सोना 1300 रु. उछला, चांदी 3000 रु. चढ़ी, जानें 9 सितंबर भाव

Updated on 2025-09-09T10:58:22+05:30

त्योहारी सीजन से पहले सोना 1300 रु. उछला, चांदी 3000 रु. चढ़ी, जानें 9 सितंबर भाव

त्योहारी सीजन से पहले सोना 1300 रु. उछला, चांदी 3000 रु. चढ़ी, जानें 9 सितंबर भाव

Gold Price Today:त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। मंगलवार को 24 कैरेट सोना 1300 रुपये चढ़कर 1,10,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका के कमजोर जॉब्स डेटा के चलते सोने की मांग और बढ़ी है। जानकारों का कहना है कि मौजूदा वैश्विक हालात में निवेशक लगातार सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार

वैश्विक बाजार में सोना 3655.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें 0.54% की तेजी दर्ज हुई है। यह उछाल अमेरिकी कमजोर जॉब्स डेटा और यूएस फेड की ब्याज दर कटौती की उम्मीदों के कारण आया है।

देशभर का ताजा भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,10,440 रुपये और 22 कैरेट 1,01,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,10,290 रुपये और 22 कैरेट 1,01,100 रुपये पर बिक रहा है। जयपुर, अहमदाबाद और पटना में 24 कैरेट सोना 1,10,340 रुपये और 22 कैरेट 1,01,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।

गौर करने वाली बात है कि 24 कैरेट सोना आमतौर पर निवेश के लिए खरीदा जाता है, जबकि 22 और 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल ज्यादातर ज्वेलरी बनाने में होता है।