Begusarai Exit Poll 2025: बेगूसराय में किसका पलड़ा भारी? एग्जिट पोल का खुलासा

Updated on 2025-11-12T12:00:41+05:30

Begusarai Exit Poll 2025: बेगूसराय में किसका पलड़ा भारी? एग्जिट पोल का खुलासा

Begusarai Exit Poll 2025: बेगूसराय में किसका पलड़ा भारी? एग्जिट पोल का खुलासा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बेगूसराय जिले की 7 सीटों पर इस बार महागठबंधन की स्थिति मजबूत दिख रही है। एबीपी बिहार एग्जिट पोल के अनुसार, महागठबंधन को 7 में से 5 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एनडीए केवल 2 सीटों तक सिमटता नजर आ रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कई सीटों पर मुकाबला कड़ा है, लेकिन जनता का रुझान महागठबंधन की ओर है। बीजेपी-जेडीयू में अंदरूनी विवाद ने एनडीए को नुकसान पहुंचाया है।

जिले का हाल:

कुल सीटें: 7

एनडीए: 2 (बीजेपी-1, जेडीयू-1)

महागठबंधन: 5 (आरजेडी-2, कांग्रेस-1, CPI-2)

साहेबपुर कमाल: राजद उम्मीदवार ललन यादव की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

तेघड़ा: एनडीए के रजनीश कुमार आगे हैं, लेकिन मुकाबला करीबी है।

बछवारा: कांग्रेस उम्मीदवार गरीब दास जीत के करीब हैं।

बेगूसराय: कांग्रेस की अमिता भूषण मजबूत स्थिति में हैं, भाजपा पिछड़ती दिख रही है।

चेरिया बरियारपुर: राजद उम्मीदवार की स्थिति मजबूत, महागठबंधन की जीत तय।

बखरी: CPI के सूर्यकांत पासवान को जनता का समर्थन, माहौल महागठबंधन के पक्ष में।

मटिहानी: आरजेडी के बोगो सिंह और जेडीयू के राजकुमार सिंह के बीच कड़ा मुकाबला।

बीजेपी-जेडीयू में मतभेद और कार्यकर्ताओं की नाराजगी से एनडीए को नुकसान हो सकता है। बछवारा में कांग्रेस और CPI के बीच फ्रेंडली फाइट है, लेकिन कांग्रेस आगे दिख रही है।

कुल मिलाकर, बेगूसराय की 7 में से 5 सीटों पर महागठबंधन की बढ़त और 2 सीटों पर एनडीए की संभावित जीत से साफ है कि जिले में जनता का रुझान इस बार विपक्षी गठबंधन की ओर है।

यह भी पढ़ें: 

Nalanda Expert Exit Poll: नालंदा में किसका दबदबा? सात में से छह सीटें एक पार्टी के नाम