Benefits of Salt Bath: पानी में नमक डालकर नहाने के चौंकाने वाले फायदे
Benefits of Salt Bath: पानी में नमक डालकर नहाने के चौंकाने वाले फायदे
Benefits of Salt Bath: आज की तेज जिंदगी में स्ट्रेस, थकान और बॉडी पेन आम हो गए हैं। लोग अक्सर पेनकिलर लेने लगते हैं, लेकिन नेचुरल तरीके अपनाकर भी आराम मिल सकता है। ऐसा ही एक तरीका है नमक के पानी से नहाना (Salt Bath)। खासकर सी-सॉल्ट (Sea Salt) से नहाने पर कई फायदे होते हैं।
सी-सॉल्ट क्या है?
सी-सॉल्ट समुद्र के पानी को सुखाकर बनाया जाता है। इसमें सामान्य नमक से ज्यादा मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक होते हैं, जो त्वचा, मांसपेशियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद हैं।
फायदे:
मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द कम करता है: लंबे समय तक बैठने या काम करने से शरीर में अकड़न और दर्द होता है। नमक के पानी से नहाने से सिरकुलेशन बढ़ता है और पैरों व मांसपेशियों को आराम मिलता है।
तनाव घटाता है और नींद बढ़ाता है: गर्म पानी में नमक मिलाकर नहाने से तनाव कम होता है। खासकर रात में सोने से पहले यह बहुत अच्छा माना जाता है।
सही तरीका:
टब में गर्म पानी भरें।
- इसमें ¼ कप से 2 कप सी-सॉल्ट मिलाएं और घुलने दें।
- जब पानी गुनगुना हो जाए, 15-20 मिनट आराम से बैठें।
- बाद में सादे गुनगुने पानी से बॉडी धोएं और मॉइस्चराइजर लगाएं।
ध्यान रखें:
- खुला घाव, संक्रमण या नमक से एलर्जी होने पर इस तरीके से नहाएं नहीं।
- हफ्ते में 2-3 बार ऐसा नहाना पर्याप्त है।