Best Diet For Glowing Skin: 40 में भी दिखे 25 जैसी जवानी, आजमाएँ ये नुस्खे
Best Diet For Glowing Skin: 40 में भी दिखे 25 जैसी जवानी, आजमाएँ ये नुस्खे
Anti Aging Diet Plan: हर कोई उम्र बढ़ने के बावजूद जवान और ग्लोइंग दिखना चाहता है। इसके लिए लोग अलग-अलग उपाय अपनाते हैं, जैसे डाइट बदलना या प्लास्टिक सर्जरी। लेकिन ये जरूरी नहीं है। आज हम आपको ऐसा आसान नुस्खा बता रहे हैं, जिससे आप 40 साल की उम्र में भी 25 जैसी जवानी महसूस कर सकते हैं। बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। झुर्रियों को हटाने के बाद आपकी स्किन खुद-ब-खुद ग्लो करने लगेगी।
40 की उम्र में यंग दिखने के लिए डाइट प्लान
अनार: अनार का सेवन चेहरे की रंगत बनाए रखता है और स्किन को झुर्रियों और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को स्वस्थ और जवान रखते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं। ये लंबे समय तक स्किन को खूबसूरत और जवान बनाए रखती हैं।
डार्क चॉकलेट: अगर आप अनार या हरी सब्जियां कम खाते हैं, तो डार्क चॉकलेट का सेवन करें। इसमें फ्लेवनॉल्स होते हैं, जो स्किन को जवान रखते हैं। साथ ही यह हार्ट हेल्थ और ब्लड प्रेशर के लिए भी अच्छा है। ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में करें और डॉक्टर की सलाह लें।