दोस्ती में दरार का बड़ा झटका: ट्रंप से टकराव के बाद मस्क को 15,200 करोड़ का नुकसान
दोस्ती में दरार का बड़ा झटका: ट्रंप से टकराव के बाद मस्क को 15,200 करोड़ का नुकसान
Trump-Musk Row: टेस्ला के CEO एलन मस्क और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती में अब दरार आ गई है। इसकी वजह है ट्रंप का नया टैक्स और खर्च से जुड़ा बिल, जिसे मस्क ने कड़ी आलोचना करते हुए जनता के पैसे की बर्बादी बताया और इसे शर्मनाक कहा। मस्क का दावा है कि ये बिल रातोंरात पास कर दिया गया ताकि उस पर चर्चा न हो सके।
इस बयान से ट्रंप नाराज हो गए और उन्होंने मस्क को सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट्स खत्म करने की धमकी दे दी। ट्रंप का कहना है कि मस्क को इस बिल की पूरी जानकारी थी, लेकिन जब ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) सब्सिडी में कटौती की बात सामने आई तो मस्क को परेशानी होने लगी।
इस विवाद का सीधा असर टेस्ला के शेयरों पर पड़ा। गुरुवार को कंपनी के शेयर 14% तक गिर गए, जिससे टेस्ला को करीब 152 अरब डॉलर का नुकसान हुआ और मस्क की संपत्ति भी 27 अरब डॉलर घट गई।
मस्क इसलिए नाराज हैं क्योंकि ट्रंप के नए बिल में इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर मिलने वाली $7,500 की टैक्स छूट खत्म करने की बात है। इससे टेस्ला जैसी कंपनियों को बड़ा नुकसान होगा। ट्रंप का तर्क है कि यह पैसा अब निजी कंपनियों के बजाय देश के विकास पर खर्च होना चाहिए।