बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट ने एक्टिंग छोड़कर नया रास्ता चुना, कहा- सुकून की तलाश में हूं।
बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट ने एक्टिंग छोड़कर नया रास्ता चुना, कहा- सुकून की तलाश में हूं।
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की चमक-धमक हर किसी को आकर्षित करती है। हर साल कई लोग यहां अपना भाग्य आजमाने आते हैं, उम्मीद के साथ कि वे दौलत और शौहरत पा सकें। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अच्छे मौके मिलने के बावजूद इस दुनिया को छोड़ देते हैं। बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट सोनिया बंसल भी इनमें से एक हैं।
सोनिया बंसल ने हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास पैसा, शोहरत और नाम है, लेकिन उन्हें सुकून नहीं मिल रहा है, और यही सबसे जरूरी चीज़ है। सोनिया अब अपनी जिंदगी को नया दिशा देना चाहती हैं और खुद से सवाल करने लगी हैं कि असल में उन्हें क्या चाहिए।
सोनिया ने कहा, "हम दूसरों को खुश करने में इतने व्यस्त हो गए हैं कि खुद को भूल गए। सब कुछ होते हुए भी मुझे अंदर से शांति नहीं मिल रही।" उन्होंने यह भी बताया कि बाहर से सब कुछ सही दिखता है, लेकिन अंदर से वह टूट चुकी हैं। अब वह अपनी असली खुशी को ढूंढना चाहती हैं।
इसी वजह से सोनिया अब एक्टिंग छोड़कर लाइफ कोच बनने का विचार कर रही हैं और आध्यात्मिक रास्ते पर चलने की योजना बना रही हैं। उनका मानना है कि अब वह अपनी जिंदगी शांति और आत्म-संतोष के साथ, बिना किसी दिखावे के जीना चाहती हैं।