Bigg Boss 19: टास्क में फूटा तान्या पर अशनूर का गुस्सा, हुई हाथापाई
Bigg Boss 19: टास्क में फूटा तान्या पर अशनूर का गुस्सा, हुई हाथापाई
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ के हालिया एपिसोड में टिकट टू फिनाले के लिए टास्क आयोजित किया गया। इस रेस में अशनूर कौर, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना शामिल हैं। इस टास्क के दौरान तान्या मित्तल और अशनूर कौर के बीच तीखी बहस और थोड़ी धक्का-मुक्की भी हुई।
27 नवंबर के एपिसोड में चारों दावेदारों के बीच एक टास्क होगा, जिसके बाद किसी एक को ही टिकट टू फिनाले मिलेगा। नया प्रोमो दिखाता है कि घर का माहौल काफी तनावपूर्ण है।
प्रोमो में देखा गया कि तान्या अशनूर से कहती हैं, "तेरी असलियत पूरा इंडिया देख रहा है।" अशनूर जवाब में कहती हैं, "फेक नेरेटिव बाद में सेट करना।" इसके बाद तान्या कहती हैं कि मारने के बाद अशनूर ने सॉरी नहीं कहा। अशनूर जवाब देती हैं, "क्या तुमने मेरे साथ किया उसके बाद सॉरी बोला?"
टास्क में दावेदारों को गले में लकड़ी का फट्टा पहनना होता है, जिसमें कांच के कटोरे लगे होते हैं और उन्हें पानी लेकर चलना होता है। तान्या अशनूर का पानी गिराने की कोशिश करती हैं, जिससे गुस्से में अशनूर अपना फट्टा उतार देती हैं।
सोशल मीडिया पर प्रोमो देखने के बाद यूजर्स ने गुस्सा जाहिर किया। कई ने लिखा कि अशनूर का असली रूप सामने आ रहा है, जबकि कुछ लोग तान्या का सपोर्ट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-
Bigg Boss 19: फिनाले में इस कंटेस्टेंट का कोई नहीं आएगा, लाइव कही बात