Bigg Boss 19: अशनूर का टॉप-5 सपना अधूरा, तान्या पर हमले पर सलमान देंगे सज़ा
Bigg Boss 19: अशनूर का टॉप-5 सपना अधूरा, तान्या पर हमले पर सलमान देंगे सज़ा
बिग बॉस 19 में शनिवार को वीकेंड का वार का आखिरी एपिसोड प्रसारित होगा। शो ग्रैंड फिनाले से सिर्फ एक हफ्ते दूर है, ऐसे में मेकर्स एपिसोड को और खास बनाने के लिए माधुरी दीक्षित, माही विज, पार्थ समथान, ऋषिता कोठारी और आशीष चंचलानी जैसे सेलेब्स को बुला रहे हैं। लेकिन मेहमानों के आने से पहले शो में एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है।
View this post on Instagram
मेकर्स द्वारा जारी लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान, टास्क के दौरान तान्या मित्तल को चोट पहुंचाने पर अशनूर कौर को कड़ी फटकार लगाते दिख रहे हैं।
तान्या को मारना पड़ा अशनूर को भारी
प्रोमो में सलमान कहते हैं, “अशनूर, किसी पर हाथ उठाना या चोट पहुँचाना बिग बॉस के घर में सही नहीं है।” अशनूर तुरंत माफ़ी मांगती हैं, लेकिन सलमान आगे बताते हैं, “इनका एग्रेशन इस लेवल का था कि इन्होंने लकड़ी का तख्ता जानबूझकर और जोर से घुमाया। यह बिल्कुल साफ था कि यह गुस्से में किया गया था।”
क्या शो से बाहर होंगी अशनूर?
अशनूर सफाई देती हैं कि उनका तान्या को मारने का कोई इरादा नहीं था और यह सिर्फ एक हादसा था। इस पर सलमान कहते हैं, “ये लग गई क्या, लग गई?” फिर वह पूरा सीक्वेंस दोहराते हैं और बताते हैं कि नियमों के हिसाब से यह हरकत गलत है। इसके बाद घरवाले भी हैरान रह जाते हैं।
प्रोमो यहीं समाप्त हो जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि तान्या के साथ हिंसा के कारण अशनूर कौर को शो से बाहर कर दिया जा सकता है।
टास्क में कैसे हुआ था विवाद?
टिकट टू फिनाले टास्क में अशनूर को अपने कंधों पर लकड़ी के तख्ते को बैलेंस करना था, जिसके दोनों ओर पानी से भरे बाऊट लटके थे। तान्या ने टास्क बिगाड़ने के लिए बाऊट का पानी गिरा दिया, जिससे अशनूर भड़क गईं। तख्ता हटाते समय उन्होंने तान्या के कंधे पर इसे मार दिया।
तान्या ने घरवालों से शिकायत की, लेकिन किसी ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। जब उसने अशनूर से बात की, तो वह माफ़ी मांगने के बजाय उल्टा बहस करने लगीं।