Bigg Boss 19 New Promo: अरमान मलिक हुए इमोशनल, अमाल संग मुलाकात का वीडियो वायरल

Updated on 2025-11-19T18:12:35+05:30

Bigg Boss 19 New Promo: अरमान मलिक हुए इमोशनल, अमाल संग मुलाकात का वीडियो वायरल

Bigg Boss 19 New Promo: अरमान मलिक हुए इमोशनल, अमाल संग मुलाकात का वीडियो वायरल

‘बिग बॉस 19’ में इस समय फैमिली वीक चल रहा है, इसलिए घर में लगातार खूबसूरत और इमोशनल पल देखने को मिल रहे हैं. कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले एक–एक कर उनसे मिलने आ रहे हैं और माहौल काफी खुशियों से भर गया है. कुनिका से मिलने उनके बेटे और पोतियां आईं, अशनूर के पिता घर में पहुंचे, गौरव खन्ना की पत्नी की एंट्री ने भी घर को खुशनुमा बना दिया. फरहाना की मां भी उनके लिए घर में आईं.

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

अब नए प्रोमो में दिखाया गया कि अमाल मलिक से मिलने उनके बड़े भाई अरमान मलिक ‘बिग बॉस’ के घर में पहुंचे. भाई को इतने दिनों बाद देखकर अरमान इमोशनल हो गए और रो पड़े. दोनों भाई एक-दूसरे को गले लगाकर रोते दिखे. उनकी मुलाकात ने पूरे घर का माहौल बदल दिया.

अरमान ने घर में शानदार एंट्री की और आते ही “कौन तुझे यूं प्यार करेगा” गाना भी गाया. अरमान मलिक बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हैं, जबकि अमाल मलिक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर दोनों हैं. दोनों ने मिलकर कई हिट गाने दिए हैं. प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इनका इमोशनल वीडियो देखकर भावुक हो रहे हैं.